एमसीबी जिले को मिली आठ नई डायल-112 गाड़ियां:आपात सेवाओं को मिलेगा नया बल, सभी इमरजेंसी में आएगा काम, तेजी से पहुंचेगी मदद




मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग को 8 नई डायल-112 वाहन मिली हैं। सिटी कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। जिले के सभी थानों को मिलेगी डायल-112 सुविधा जानकारी के मुताबिक, जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र के लिए एक-एक डायल-112 वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं एक अतिरिक्त वाहन को स्पेयर के रूप में रखा जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति में आपातकालीन सेवा प्रभावित न हो। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले में रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और पुलिस की पहुंच पहले से अधिक तेज हो सकेगी। सड़क हादसे,महिला सुरक्षा,मेडिकल इमरजेंसी में मिलेगी मदद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि डायल-112 सेवा केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिला सुरक्षा और अन्य आपात स्थितियों में यह सेवा लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी। सरकार का उद्देश्य जरूरत के समय आम नागरिकों तक तुरंत सहायता पहुंचाना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बढ़ेगी पुलिस की पहुंच नई डायल-112 गाड़ियों के संचालन से जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक मजबूत होगी। अधिकारियों के अनुसार, इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने में आसानी होगी और लोगों को समय पर राहत मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *