जागृति उद्यम केंद्र में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न:देवरिया में कृषि व्यवसायों में प्रभाव मापन और मूल्यांकन पर जोर




देवरिया के जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के बरपार स्थित बरगद सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। ‘टीब एग्रीफूड फ्रेमवर्क फॉर बिजनेस डिसीजन मेकिंग: मापन और मूल्यांकन की भूमिका’ विषय पर केंद्रित इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक एफपीओ, फूड प्रोसेसिंग कंपनियों के निदेशक, सीईओ और कृषि उद्यमियों ने भाग लिया। सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल बिजनेस के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि और खाद्य व्यवसाय अब केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रह सकते। उन्होंने व्यवसायों को सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक प्रभावों को समझते हुए दीर्घकालिक और जिम्मेदार निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया। कुमार ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ व्यवसाय मॉडल अपनाने पर जोर दिया।
यूएनईपी टीम की शालिनी ने बताया कि कृषि व्यवसायों के लिए केवल लाभ कमाना ही पर्याप्त नहीं है। समुदाय, पर्यावरण और स्थानीय आजीविका पर सकारात्मक प्रभाव डालना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यवसाय में ‘इम्पैक्ट मेजरमेंट’ (प्रभाव मापन) की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रिया ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में वही व्यवसाय मजबूत और सफल होंगे, जो अपने प्रभावों को सटीक रूप से मापने और उन्हें पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे। जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने कार्यशाला के उद्देश्यों और जागृति की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। जागृति के मनोज वर्मा ने बताया कि टीब एग्रीफूड फ्रेमवर्क कृषि एवं खाद्य व्यवसायों को उनके कार्यों और प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है। इसके माध्यम से वित्तीय समावेशन, ब्रांडिंग, सीएसआर सहयोग और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। मनोज वर्मा ने यह भी बताया कि आने वाले समय में सीआरबी और जागृति की टीम प्रतिभागियों को हैंडहोल्डिंग सहयोग प्रदान करेगी। इस कार्यशाला में सीआरबी टीम से नित्या, दवनीत, तेजस्विनी तथा जागृति टीम से धीरेंद्र यादव, स्नेहा, श्वेता और रवि सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *