![]()
शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील निवासी दीक्षा जाटव बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने पति रविन्द्र जाटव और सहेली पूजा को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की मांग की। दीक्षा ने बताया कि उनकी पहचान रविन्द्र जाटव से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे बातचीत में बदली और बाद में दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह करने का फैसला किया। परिजनों ने किया था विरोध
दीक्षा जाटव (पुत्री कैलाश जाटव, निवासी ग्राम नॉद, थाना पिछोर) ने एसपी को दिए आवेदन में कहा कि उन्होंने अपने परिवार को रविन्द्र जाटव (ग्राम घटवरा निवासी) से शादी करने की इच्छा बताई थी। परिजनों ने इसका विरोध किया और उन्हें डराने-धमकाने लगे। इसके बाद दीक्षा घर छोड़कर रविन्द्र के साथ चली गईं और 4 मई 2026 को ग्वालियर में कोर्ट मैरिज कर ली। युवती बोली- परिजन बार बार दबाव बना रहे हैं
दीक्षा का आरोप है कि उनके परिजन अशोक जाटव, कैलाश जाटव, रामकुमार जाटव और श्रीराम जाटव लगातार उनके पति के परिवार और रिश्तेदारों को परेशान कर रहे हैं। वे बार-बार ग्राम घटवरा पहुंचकर दबाव बना रहे हैं। दीक्षा ने स्पष्ट किया कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई हैं। एसपी कार्यालय में दीक्षा ने अपनी सहेली पूजा का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके घर वाले पूजा पर गलत आरोप लगा रहे हैं कि उसने दीक्षा को भगाने में मदद की। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि दीक्षा घर से पैसे और जेवर लेकर पूजा को दे गई हैं। दीक्षा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह घर से कोई नकदी या जेवरात लेकर नहीं आई थीं और न ही उन्होंने अपनी सहेली को कुछ दिया है। दीक्षा ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनके पति रविन्द्र जाटव, उनके परिवार और उनकी सहेली पूजा को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
Source link
इंस्टाग्राम दोस्ती फिर लव मैरिज, अब एसपी ऑफिस पहुंची युवती:बोली- मैने अपनी मर्जी से शादी की, परिजन पति और सहेली को कर रहे परेशान















Leave a Reply