ग्रेटर आगरा में 33,000 रुपये/वर्गमीटर के रेट पर मिलेंगे प्लॉट:एडीए बोर्ड बैठक में रेजीडेंशियल-कॉमर्शियल प्लॉट के रेट तय




शिलान्यास के लगभग डेढ़ महीने के बाद ग्रेटर आगरा टाउनिशप में प्लॉट के रेट पर मुहर लग गई है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) बोर्ड बैठक में रेजेडेंशियल प्लॉट के रेट 33 हजार/वर्गमीटर तय किए हैं। बैठक में ग्रप हाउसिंग प्लॉट के लिए रेजीडेंशियल रेट का 1.50 गुना, कॉमर्शियल प्लॉट के लिए रेजीडेंशियल रेट का दो गुना और सार्वजनिक एवं अर्ध सार्वजनिक सुविधाओं के प्लॉटों का रेट रेजीडेंशियल रेट के अनुसार आरक्षित रखका प्रस्ताव किया गया है।
रायपुर-रहनकलां में इनर रिंग रोड के पास एडीए ने ग्रेटर आगरा टाउनशिप योजना लांच की है। 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। मगर, एडीए बोर्ड की बैठक न हो पाने के कारण इस टाउनिशप में प्लॉट के रेट तय नहीं हो पा रहे थे। बुधवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई एडीए बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लग गई। अब विस्तार से पढ़िये…
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में एडीए बोर्ड की 152वीं बैठक बुधवार को हुई। बैठक में 4 प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें मंडलायुक्त ने स्वीकृति प्रदान की। मंडलायुक्त ऑनलाइन इस बैठक में जुड़े। पहला प्रस्ताव, जिसे स्वीकृति मिली ग्राम रायपुर-रहनकलां में ग्रेटर आगरा योजना के लिए दर निर्धारण के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। योजना में आवासीय दर 33 हजार/वर्गमीटर, ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड के लिए आवासीय दर का 1.50 गुना, व्यवसायिक/मिश्रित भूखण्डों के लिए आवासीय दर का 2 गुना और सार्वजनिक एवं अर्ध सार्वजनिक सुविधाओं के भूखण्डों का आवासीय दर के अनुसार ही आरक्षित रखने का प्रस्ताव किया गया। दूसरा प्रस्ताव, जिसे स्वीकृति मिली
जूता प्रदर्शनी प्रशिक्षण कल्याण केन्द्र योजना के अन्तर्गत भूतल व प्रथम तल की कॉस्टिंग के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। रिक्त इकाइयों का बेसमेंट मूल्य 58,500 रुपये/वर्गमीटर, भूतल का 78,000 रुपये/वर्गमीटर और प्रथम तल का 70,200 रुपये/र्गमीटर की दर तय की गई। तीसरा प्रस्ताव, जिसे स्वीकृति मिली
ग्राम रायपुर-रहनकलां में ग्रेटर आगरा योजना के अन्तर्गत गंगापुरम (टाउनशिप-3) एवं नर्मदापुरम (टाउनशिप-7) का आन्तरिक विकास कार्य में हुये विचलन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी। चौथा प्रस्ताव, जिसे स्वीकृति मिली
एडीए के विकास क्षेत्र के अन्तर्गत 98 नवीन ग्रामों को सम्मिलित एवं एडीए के विकास क्षेत्र में अधिसूचित 19 ग्राम तथा 2 ग्राम (आंशिक) को अनाधिसूचित करने के संबंध में सीमा विस्तार का संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसे स्वीकृति प्रदान की गई है। पिछली बोर्ड बैठक के निर्णयों की प्रगति बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में डीएम मनीष बंसल, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली, सचिव संजय कुमार, मुख्य अभियंता संजीव कुमार, आवास विकास विभाग अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह, बोर्ड सदस्य शिव शंकर शर्मा तथा नागेन्द्र दुबे गामा आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *