![]()
छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला मामले में ACB-EOW ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक इस मामले में एक मूल और 5 पूरक चालान पेश किए जा चुके हैं। आरोपी नारायण साहू फिलहाल रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है। ACB-EOW की जांच में सामने आया है कि, नारायण साहू अवैध कोल लेवी वसूली सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था। वह कथित तौर पर मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के कहने पर कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से अवैध कैश वसूली करता था। 7.5 करोड़ रुपए कैश अधिकारियों तक पहुंचाई EOW के मुताबिक, आरोपी नारायण साहू वसूली गई रकम को कलेक्ट कर सूर्यकांत के भाई रजनीकांत तिवारी के पास जमा करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध वसूली की रकम में से करीब 7.5 करोड़ रुपए कैश राज्य सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया और निलंबित IAS समीर विश्नोई समेत कई लोगों तक पहुंचाई गई। कई आरोपियों की भूमिका की जांच जारी एजेंसी ने बताया कि, मामले में पहले से पेश अभियोग पत्रों के साथ अतिरिक्त साक्ष्य भी अदालत में प्रस्तुत किए गए हैं। वहीं, इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। जानिए क्या है 570 करोड़ से ज्यादा का कोल स्कैम? ED का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है। इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई थी।
2 पूर्व मंत्रियों, विधायकों समेत 36 पर FIR छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ACB /EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। जिस पर अब ACB-EOW की टीम जांच कर रही है। इस मामले में IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। इन अफसरों की संपत्ति भी हो चुकी जब्त
Source link
कोयला घोटाला…नारायण साहू के खिलाफ 5वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश:अवैध वसूली कर पैसे रजनीकांत के पास जमा करता था, 7.5 करोड़ कैश अधिकारियों तक पहुंचाया















Leave a Reply