प्रकाश तरण पुष्कर में 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी:भोपाल में स्विमिंग के दौरान सांस लेने में तकलीफ; अस्पताल लेकर दौड़े परिजन




भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में स्विमिंग के दौरान करीब 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन बच्चों को तुरंत जेपी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। स्विमिंग के दौरान बच्चों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगी थी। हालांकि, अब बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मामला बुधवार शाम 5 बजे का है। प्रकाश तरण पुष्कर में कई बच्चे स्विमिंग कर रहे थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन सचिन जैन ने बताया कि उनकी बेटी आध्या जैन (15) भी प्रकाश तरण पुष्कर गई हुई थीं। यहां करीब 20-25 बच्चे थे। जो बच्चे पानी में थे, उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। कॉरिडोर में बैठे बच्चे तुरंत बाहर निकल गए। उनकी बेटी आध्या समेत कुछ अन्य बच्चों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। 24 घंटे नजर रखने को कहा सचिन ने बताया कि जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, उनकी सेहत पर 24 घंटे नजर रखने को डॉक्टर ने कहा है। उनकी बेटी को वहां मौजूद महिलाएं जेपी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *