यूपी कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार:21.47 करोड़ के गबन मामले में सुशील गौतम को भेजा जेल




गोंडा जिले के यूपी कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में तत्कालीन सहायक शाखा प्रबंधक सुशील कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौतम बीते 12 जनवरी से फरार चल रहे थे। उन्हें गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस ने लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सुशील कुमार गौतम को गोंडा लाया गया, जहां विवेचक सभाजीत सिंह ने उनका मेडिकल कराया और न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन पाल सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इम्पैनल्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा कराए गए स्पेशल ऑडिट की रिपोर्ट में घोटाले का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन पाल सिंह ने बैंक के अन्य कर्मचारियों और खाताधारक राघव राम, शिवाकांत वर्मा के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से बैंक की नीतियों और आरबीआई, नाबार्ड के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया। आरोपियों ने स्वयं, अपने परिजनों और गिरोह के सदस्यों को बिना पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों के बड़े पैमाने पर ऋण वितरित किए। फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर 205 खाताधारकों के ऋण खातों और पांच बचत आंतरिक खातों से कुल 21 करोड़ 47 लाख रुपये की धनराशि का गबन किया गया था। विवेचक सभाजीत सिंह ने बताया कि पवन पाल सिंह को 18 जनवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि राघव राम और शिवाकांत वर्मा भी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सुशील कुमार गौतम को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और अन्य फरार आ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *