![]()
कानपुर में साइबर ठग अब ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिनसे लोग बिना कोई गलती किए भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। कल्याणपुर इलाके में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से 99 हजार रुपये पार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि युवक ने न तो किसी को ओटीपी बताया था और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था। खाते से रकम कटने का मैसेज आते ही युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाम को आया मैसेज और उड़ गए होश आवास विकास नंबर-3, पनकी रोड कल्याणपुर निवासी राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि उनका बचत खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की सराय मसवान शाखा में है। 13 मई 2026 की शाम अचानक उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने बैंक डिटेल चेक की तो पता चला कि खाते से दो यूपीआई ट्रांजेक्शन किए गए हैं।पहले ट्रांजेक्शन में 70 हजार रुपये और दूसरे ट्रांजेक्शन में 29 हजार रुपये निकाल लिए गए। कुछ ही मिनटों में खाते से कुल 99 हजार रुपये पार हो गए। “मैंने किसी को कुछ नहीं बताया” पीड़ित राहुल का कहना है कि उन्होंने कभी किसी को अपना ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंकिंग डिटेल साझा नहीं की। उन्होंने किसी अंजान नंबर से आई कॉल पर भी जानकारी नहीं दी और न ही किसी लिंक को ओपन किया। इसके बावजूद खाते से रकम निकल जाना उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।राहुल ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर साइबर ठगों ने खाते तक पहुंच कैसे बनाई। घटना के बाद उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और साइबर सेल जुटी जांच में मामले की शिकायत मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन की पूरी डिटेल खंगाल रही है। जिन यूपीआई आईडी और खातों में रकम भेजी गई, उनकी जांच की जा रही है। वही थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
बिना OTP, लिंक खोले खाते से 99 हजार रुपए गायब:कल्याणपुर में साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा















Leave a Reply