![]()
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां नसीरपुर ग्राम पंचायत के खेमपुर गांव में आज बुधवार शाम करीब 5 बजे 15 वर्षीय साली चांदनी और बहराइच निवासी 17 वर्षीय चचेरे जीजा उमेश कुमार ने प्रेम प्रसंग के चलते एक ही पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक चांदनी के पिता ने तत्काल कटरा बाजार थाने की पुलिस को सूचित किया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।फिलहाल, दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ पर ही लटके हुए हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके। बताया जा रहा है कि चांदनी और उमेश के बीच पिछले दो सालों से फोन पर बातचीत चल रही थी और वे प्रेम संबंध में थे। परिवार को जब इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में वे शादी के लिए तैयार हो गए थे। दोनों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत चल रही थी। शादी तय होने से पहले ही दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया ह। चांदनी की बड़ी बहन इमरती की शादी छह साल पहले उमेश के बड़े भाई नरेश से हुई थी। दीदी के घर आने-जाने के दौरान ही चांदनी और उमेश के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। उमेश तीन भाई थे – नरेश, उमेश और लव कुमार। कटरा बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि छबीले द्वारा सूचना दी उनकी पुत्री और उनके दामाद के छोटे भाई ने एक साथ गांव के बाहर रामकेवल यादव के खेत में लगे बाबूल के पेड़ से लटक कर के जान दे दी है।
Source link
गोंडा में जीजा-साली ने एक ही रस्सी से लगाया फंदा:पेड़ से लटके मिले दोनों के शव, दो साल से हो रही थी बातचीत















Leave a Reply