![]()
सूरजपुर के लटोरी चौकी क्षेत्र में बुधवार को सोनवाही मेन रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ वाहन ने एक बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चालक कुबेश पैकरा (23), निवासी बगड़ा, थाना प्रतापपुर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ड्राइवर की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ‘छोटा हाथी’ वाहन ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सोनवाही मेन रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
Source link
सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा:छोटा हाथी की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल,फरार ड्राइवर की तलाश जारी















Leave a Reply