![]()
आगर-मालवा पुलिस ने वाहन चुराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग जिलों से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें मिली हैं। जिनकी कीमत करीब 3 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। वाहन चोरी का यह मामला 22 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब ग्राम रोझानी के गुमानसिंह चौहान की बाइक सान्ड्याबेड़ी जोड़ के पास से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने सबसे पहले सोमवार को विनोद मालवीय को पकड़ा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद मंगलवार को गिरोह के बाकी सदस्य भी पकड़ में आ गए। नशे के शौक ने बनाया चोर पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी नशे के आदी हैं। अपनी नशे की लत और खर्चे पूरे करने के लिए ये सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद ये आरोपी बाइकों को दूसरे जिलों में गिरवी रख देते थे और उन पैसों से ड्रग्स-गांजा खरीदते थे। पुलिस ने इंदौर, शाजापुर और जोगपुरा जैसे इलाकों से ये गाड़ियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी और बरामद गाड़ियां गिरफ्तार आरोपियों में विनोद मालवीय, अंकित गोस्वामी, नासिर खान और अर्जुन गोसर शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने तीन हीरो एचएफ डीलक्स, एक होंडा शाइन और एक होंडा एसपी शाइन जब्त की है। ये गाड़ियां आगर, नलखेड़ा, कानड़, बड़ौद और उज्जैन के झारड़ा इलाके से चोरी की गई थीं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Source link
युवक ड्रग्स-गांजा खरीदने चुराते थे वाहन:आगर में 5 चोरी की बाइक समेत 4 आरोपी पकड़ाए, गाड़ियों को गिरवी रखतें थे















Leave a Reply