![]()
मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के खोहरी जंगल में एक महिला का नरकंकाल मिला है। इसकी पहचान 65 साल की इंदुवती विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो महाराजपुर के ग्राम मलारा की रहने वाली थीं। वे 4 मई से लापता थीं और उनकी बेटी ने 8 मई को महाराजपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बुधवार को जब खोहरी के जंगल में नरकंकाल मिलने की खबर आई, तो पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। नरकंकाल के पास पड़ी चूड़ियों और साड़ी को देखकर परिजन को शक हुआ कि यह इंदुवती ही हैं। इसके बाद जब उन्होंने सोने के दांत देखे, तो पहचान पक्की हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे अपनी तरफ से पूरी पुष्टि डीएनए जांच के बाद ही करेंगे। जंगली जानवरों ने शव को पहुंचाया नुकसान एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि शव को जंगली जानवरों ने काफी नुकसान पहुंचाया है, जिस वजह से वह कंकाल में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर के मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट भेज दिया है। साथ ही बालाघाट से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि मौके से जरूरी सबूत जुटाए जा सकें। दो थानों की पुलिस कर रही जांच घटना वाली जगह नैनपुर और महाराजपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर है, इसलिए दोनों थानों की पुलिस मिलकर जांच में जुटी है। मौके पर एसडीओपी मनीष राज और थाना प्रभारी बलदेव मुजाल्दा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अब पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की मौत असल में हुई कैसे थी।
Source link
महिला का नरकंकाल मिला, सोने के दांतों से पहचान:15 दिन से लापता थी, एसपी बोले- शव को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया















Leave a Reply