![]()
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और सिंधी काउंसिल के संयुक्त सहयोग से रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में 20 मई से 30 मई तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू किया गया है। इस 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ आज किया गया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर में करीब 3790 रुपए तक की स्वास्थ्य जांचें मुफ्त में की जा रही हैं। इसमें सात प्रकार की जांच शामिल हैं, जैसे बीपी, शुगर, ईसीजी, कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC), यूरिक एसिड, टीएसएच और लिपिड प्रोफाइल। इसके साथ ही डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह जांच शिविर रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सिंधी काउंसिल के महामंत्री सुनील कुकरेजा, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना सहित निलेश तारवानी, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी, राजेश रेलवानी, रोशन ओछवानी, हरीश मांगतानी और राज कुकरेजा मौजूद रहे।
Source link
MMI हॉस्पिटल में 10 दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:सिंधी काउंसिल और पुलिस कमिश्नरेट ने शुरू किया हेल्थ कैंप, बीपी, शुगर, ईसीजी टेस्ट होंगे मुफ्त














Leave a Reply