खंडवा में गुरुवार सुबह एक घंटे बिजली कटौती:तुलजा विहार, किशोर नगर, प्रणाम सिटी समेत कई कॉलोनियों में रहेगा असर




खंडवा शहर संभाग अंतर्गत 11 केवी तुलजा विहार फीडर क्रमांक-1 और फीडर क्रमांक-2 पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार 21 मई को सुबह बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार सुबह 7 बजे से 8 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा। मेंटेनेंस कार्य के कारण तुलजा विहार कॉलोनी, प्रणाम सिटी फेस-1, प्रणाम सिटी फेस-2, कर्मवीर सिटी, कर्मवीर एवेन्यू, आईटीआई झुग्गी बस्ती, किशोर नगर, कावेरी विहार, तिरुमालापुरम, काशीनगर, द्वारका प्रेम नगर, शंकर नगर, बालाजीपुरम, श्रीजी स्टेट, शुक्ला नगर, प्रभु प्रेमपुरम सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एमपीईबी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी के अनुसार, यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए लिया जा रहा है, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनी रहे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। सभी लोग अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *