![]()
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। डकोर थाना क्षेत्र के फूलपुरा गांव के पास किलोमीटर संख्या 170 पर बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। घटना मंगलवार रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। मिनी बस चित्रकूट दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी। चालक कमल सिंह राजपूत निवासी लक्ष्मणगढ़, अलवर ने बताया कि ओवरटेक करते समय उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
हादसे के समय बस में बच्चों समेत 18 श्रद्धालु सवार थे। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक कमल सिंह राजपूत के अलावा पप्पू राम गुप्ता (55), कुसुम देवी (50), नीमा देवी (35), रेखा गुप्ता (36), किशन लाल सोनी (55) और जयद्रा (52) घायल हो गए। सभी यात्री राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बास दयाल थाना क्षेत्र के कैराना गांव के निवासी बताए गए हैं। सूचना मिलते ही डकोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
Source link
जालौन में श्रद्धालुओं से भरी मिनी-बस अज्ञात वाहन से टकराई:7 लोग घायल, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा














Leave a Reply