लखनऊ में 26वीं अंतरवाहिनी पीएसी तैराकी प्रतियोगिता:मध्य जोन की क्रॉस कंट्री स्पर्धा में जवानों ने दिखाया जोश




लखनऊ के शहीद पथ सिंह नगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बुधवार को 26वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक संगठन पीवी रामाशास्त्री ने किया। इस प्रतियोगिता में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ सहित कई टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी और खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे। 400 मीटर फ्री स्टाइल में अनिल सिंह विजेता रहे तैराकी स्पर्धाओं में 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक फाइनल में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के राजेंद्र प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में विवेक सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 400 मीटर फ्री स्टाइल में अनिल सिंह विजेता रहे। 1 मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग प्रतियोगिता में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के अरविंद सिंह ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के दिनेश सिंह ने जीत दर्ज की। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया 4×100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम ने बेहतर तालमेल और गति का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को जवानों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने वाला बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *