![]()
धमतरी जिले में आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए हाईटेक डायल-112 सेवा की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को पुलिस लाइन रुद्री में आयोजित कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने नए इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। जिले को मिले 12 हाईटेक ERV वाहन जिले को कुल 12 नए हाईटेक डायल-112 वाहन मिले हैं। ये वाहन जिले के 10 थाना क्षेत्रों और डायल-112 कार्यालय में 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। इनका उपयोग सड़क दुर्घटना, महिला संबंधी अपराध, विवाद, मारपीट और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए किया जाएगा। पुलिस विभाग का दावा है कि शहरी क्षेत्रों में 10 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 30 मिनट के भीतर पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। GPS, डैश कैम और पीटीजेड कैमरे से लैस हैं वाहन एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि नई डायल-112 सेवा जिले की पुलिसिंग को अधिक आधुनिक और तकनीक आधारित बनाएगी। इन वाहनों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम, पीटीजेड कैमरा, डैश कैमरा और मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए कम से कम समय में पीड़ितों तक मदद पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। जनता और पुलिस के बीच बढ़ेगा भरोसा महापौर रामू रोहरा ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस यह सेवा आम लोगों को संकट के समय तेजी से सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास और मजबूत होगा। कार्यक्रम में अधिकारियों ने डायल-112 सेवा के संचालन, रिस्पांस सिस्टम और आपातकालीन परिस्थितियों में की जाने वाली कार्रवाई की विस्तृत जानकारी भी दी।
Source link
धमतरी में डायल 112 सेवा का शुभारंभ:12 हाईटेक वाहन 10 थाना क्षेत्रों में देंगे तुरंत सहायता,अब 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस मदद















Leave a Reply