युवक ने दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार:पति से विवाद के बाद छोड़ा घर, दोस्त ने उठाया फायदा शराब पिलाकर रेप किया




कोरबा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का फायदा उठाकर पति के दोस्त ने महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी जाबिद अली और उसके साथी निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बालको थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं 15 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे खाना बनाने की बात पर पति से विवाद हुआ। गुस्से में वह घर से निकल गई और बालको पुल के पास सब्जी दुकान पर रुक गई। रात होने के कारण वह वहीं मंदिर में रुक गई। 16 मई की सुबह करीब 8 बजे वह ऑटो से बालको पहुंची। वहां उसे जाबिद अली और निरंजन सिंह मिले। जाबिद उसके पति का दोस्त था और पहले से परिवार का आना-जाना था। जाबिद के कहने पर निरंजन उसे अपने घर ले गया और परिवार के साथ रखा। महिला को घुमाने के बहाने जंगल ले गया, पिलाई शराब शाम को निरंजन की बहन ने उसे घर छोड़ने को कहा। निरंजन उसे शाम 7 बजे छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में जाबिद मिल गया। जाबिद ने घुमाकर लाने की बात कहकर दोनों उसे बाइक से लालघाट बालको ले गए। वहां दोनों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर उसे लालघाट जंगल की ओर ले गए। वहां निरंजन उसे और जाबिद को छोड़कर चला गया। पीड़िता के अनुसार रात करीब 10 बजे जाबिद ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। सुबह करीब 4 बजे जाबिद ने निरंजन को फोन कर बुलाया। निरंजन दोनों को लेकर बालको के पास छोड़कर चला गया। वहां से पीड़िता पैदल अपनी मामी के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। मामी ने उसके पति को बुलाया। इसके बाद 19 मई 2026 को पीड़िता ने बालको थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी जाबिद और उसके सहयोगी निरंजन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *