नेपानगर में गुरुवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:मेंटनेंस के कारण सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद




बुरहानपुर जिले के नेपानगर में कल 21 मई को चार घंटे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। यह बिजली कटौती सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33-11 केवी नेपानगर सब स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों पर लागू होगी। बिजली कंपनी सहायक यंत्री नेपानगर आरके पाटिल ने बताया विद्युत प्रदाय बंद करने का कारण शासन की आरडीएसएस स्कीम के तहत कंडक्टर बदलने का कार्य और टीएसजी टीम द्वारा न्यू 11 केवी सिंचाई फीडर को चार्ज करने के लिए वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) लगाने का कार्य है। इस कटौती से सम्राट अशोक नगर, पुलिस स्टेशन, पावर हाउस कॉलोनी, ई टाइप, मिल गेट, संजय नगर, लेबर कैंप क्षेत्र, भातखेड़ा, अंधारवाड़ी, सातपायरी, बदनापुर, नावथा, चूना भट्टा, मस्क एरिया, एमजी नगर, बुधवारा मार्केट, आदर्श कॉलोनी, तहसील, कोर्ट, बीड़ गांव और 7 नंबर गेट एरिया में घरेलू तथा सिंचाई विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने का समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *