![]()
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुधवार शाम एक बोलेरो में भीषण आग लग गई। यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र के सोनगरा बाजार के पास हुई। आग लगने के समय गाड़ी में एक बच्चा मौजूद था, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया। जानकारी के अनुसार, वाहन चालक बाजार जाने से पहले बच्चे को बोलेरो में छोड़कर गया था और एसी चालू कर दी थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी। बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बढ़ने से पहले ही गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि बच्चा 10-15 सेकंड भी और अंदर रहता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में गर्मी के कारण एसी ऑन रहने से शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीट होने की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी इस मामले की जांच कर सकती है।
Source link
सूरजपुर में बोलेरो में लगी आग, बच्चा बाल-बाल बचा:बच्चे को गाड़ी में छोड़ा, फिर एसी किया ऑन कर चला गया था; तभी हुआ हादसा














Leave a Reply