![]()
सतना जिले के पुरवा गांव में बुधवार शाम बरहों कार्यक्रम की तैयारियों के बीच एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का घरेलू सामान, खाद्यान्न और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के पुरवा निवासी सूरज वर्मा के घर पर बरहों (बच्चा होने के बाद होने वाला कार्यक्रम) कार्यक्रम का आयोजन होना था। बुधवार शाम करीब 6 बजे कार्यक्रम के लिए खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर का पूरा सामान जला
आग इतनी भीषण थी कि छप्परनुमा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक महिला झुलस गई, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी भेजा गया है। घर मालिक सूरज वर्मा ने बताया कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन देर शाम तक कोई भी अधिकारी मौका मुआयना करने नहीं पहुंचा। देखें तस्वीरें
Source link
सतना में बरहों की तैयारी के दौरान घर में आग:कच्चा मकान और गृहस्थी का सामान खाक, आग बुझाने में एक महिला झुलसी














Leave a Reply