नोएडा में ट्रैक्टर की टक्कर से मामा-भांजी की मौत:महिला गंभीर रूप से घायल, बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहे




ग्रेटर नोएडा के दादरी में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मामा और उसकी पांच वर्षीय भांजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना दादरी थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर दादरी बाईपास एनटीपीसी अंडरपास के पास हुई। बुलंदशहर निवासी शहजाद अपनी बहन और पांच वर्षीय भांजी को गाजियाबाद के डासना लेकर जा रहा था। जैसे ही वे बाईपास पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने शहजाद और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *