![]()
बुरहानपुर में दो नाबालिगों ने 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव ताप्ती नदी किनारे स्थित श्मशान घाट में दफना दिया। बुधवार रात करीब 7 बजे शिकारपुरा थाना पुलिस ने मृतक के दो नाबालिग दोस्तों की निशानदेही पर जमीन में दबा शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद के बाद युवक की हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को श्मशान घाट में दफना दिया गया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गुमशुदगी की जांच में सामने आया मामला पुलिस को सूचना मिलने के बाद शिकारपुरा थाना पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को अभिरक्षा में लिया। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों नाबालिगों को लेकर मौके पर पहुंची। उनकी निशानदेही पर श्मशान घाट में खुदाई कर शव बाहर निकलवाया गया। शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शव मिलने की खबर के बाद श्मशान घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसपी बोले- आपसी मनमुटाव में की हत्या एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि मंगलवार को शिकारपुरा थाने में एक 19 वर्षीय युवक चेतन की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि युवक शाम को घर नहीं पहुंचा था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने युवक की लोकेशन और उसके साथ आखिरी बार देखे गए लोगों की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि युवक अपने दो साथियों के साथ गया था। शुरुआत में दोनों लड़कों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि चेतन उनके साथ टॉयलेट गया था, बाद में अलग हो गया। दोस्त ने सिर पर किया हमला
हालांकि पुलिस को शक होने पर दोनों से दोबारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान एक नाबालिग टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते एक लड़के ने चेतन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नाले किनारे श्मशान घाट में गाड़ दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Source link
दोस्त की हत्या कर श्मशान घाट में दबाया शव:बुरहानपुर में दो नाबालिग हिरासत में, एक दिन पहले लापता हुआ था युवक














Leave a Reply