![]()
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र से करीब 20 दिन पहले लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत से बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अविनाश पांडे ने बुधवार को खरखौदा थाने पहुंचकर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। किशोरी की मां ने 26 अप्रैल को खरखौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई है। पीड़िता की मां ने पड़ोस के रिश्तेदार विजय पुत्र सत्यवान निवासी गंगानगर पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार, एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात हरियाणा के पानीपत में दबिश देकर किशोरी को बरामद किया। इसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के लिए मेरठ लाया गया। इस मामले में पुलिस ने खरखौदा और आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस किशोरी के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, किशोरी द्वारा दिए गए बयानों के बाद नालपुर और सेतकुआ गांव के कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मेरठ से अपहृत किशोरी पानीपत से बरामद:सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कई युवक हिरासत में














Leave a Reply