![]()
ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आज बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ एकदिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। इस बंद का व्यापक असर सूरजपुर जिले में भी देखने को मिला, जहां ‘औषधि विक्रेता संघ’ के आह्वान पर सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। औषधि विक्रेता संघ का कहना है कि ऑनलाइन दवाओं की बिना नियंत्रण बिक्री लोगों की सेहत के लिए खतरा बन रही है। संघ के मुताबिक, ऑनलाइन मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता और असली होने की सही जांच नहीं होती। इससे गलत दवाओं के इस्तेमाल और नशे के लिए दवाओं के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है। हड़ताल का असर सूरजपुर जिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र पर भी देखा गया, जो बंद रहा। ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री पर जल्द कोई ठोस रोक या कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो केमिस्ट एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होगा। सूरजपुर दवा विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘ऑनलाइन दवा बिक्री से मरीजों की जान को खतरा है। बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे नकली दवाओं का भी खतरा है। सरकार को तुरंत इस पर रोक लगानी चाहिए, अन्यथा हम बड़ा आंदोलन करेंगे।’ इस हड़ताल के कारण सूरजपुर शहर सहित पूरे जिले में सभी केमिस्ट दुकानें बंद रहीं। हालांकि, अस्पतालों की आपातकालीन सेवाओं और सरकारी अस्पतालों के अंदर की दवा दुकानों को हड़ताल से बाहर रखा गया, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Source link
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद:सूरजपुर में भी दिखा असर, बिना पर्ची दवा बिक्री पर भड़के केमिस्ट, आंदोलन की चेतावनी दी
















Leave a Reply