![]()
श्योपुर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ौदा तहसील के चन्द्रपुरा गांव से एक जेसीबी मशीन जब्त की है। वहीं, सलमान्या क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित लगभग 25 ट्रॉली रेत को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अवैध उत्खनन करते पकड़ी गई जेसीबी खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार गंगेले के नेतृत्व में टीम ने 20 मई को ग्राम चन्द्रपुरा में दबिश दी। यहां खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान एक जेसीबी मशीन से उत्खनन हो रहा था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। संबंधित संचालकों पर मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सुमन ढाबा के पास 25 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट की प्रशासनिक टीम ने ग्राम सलमान्या स्थित सुमन ढाबा के पास अवैध रूप से एकत्र की गई रेत के भंडारण पर कार्रवाई की। टीम ने लगभग 25 ट्रॉली रेत का विनष्टीकरण कराया। प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर लगेगी रोक अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों की अवैध निकासी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध उत्खनन से संबंधित सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके
Source link
श्योपुर में 25 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट, जेसीबी भी जब्त:चन्द्रपुरा और सलमान्या में प्रशासन की कार्रवाई; सुमन ढाबे के पास नष्ट किया














Leave a Reply