![]()
श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलमेटा में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर बुधवार को हमला कर दिया गया। आरोपियों ने टीम के साथ बदसलूकी की, सरकारी काम में रुकावट डाली और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आबकारी उप निरीक्षक संजीव कुमार धुर्वे अपनी टीम के साथ बुधवार को पिपलमेटा गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप रायसिक्ख, रंजीत रायसिक्ख, सतनाम रायसिक्ख और सुमित्रा रायसिक्ख ने टीम के सदस्यों को घेर लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। गाड़ी में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने न सिर्फ सरकारी काम रोका, बल्कि आबकारी टीम की गाड़ी पर हमला कर उसमें तोड़फोड़ भी की। हमलावरों ने टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद मानपुर थाना पुलिस ने दोपहर 12 बेज केस दर्ज किया है। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच निरीक्षक सतीश दुबे कर रहे हैं। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link
श्योपुर में आबकारी टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़:अवैध शराब पकड़ने गए थे कर्मचारी, चार लोगों पर SC-ST एक्ट में केस














Leave a Reply