![]()
रीवा के जनकहाई गांव से लगे जंगल में बुधवार को प्रेमी जोड़े के नरकंकाल मिले। एक साथ दो नरकंकाल मिलने का पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। दोनों की उम्र 16 साल बताई जा रही है। वे वेलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। कपड़ों से हुई दोनों की पहचान
बताया जा रहा है कि दोनों शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुके थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत कई महीने पहले हुई होगी। घटनास्थल से मिले कपड़े, जैकेट और अन्य सामान के आधार पर मृतकों की पहचान की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों किशोर और किशोरी वेलेंटाइन डे (14 फरवरी 2026) के दिन से लापता बताए जा रहे थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौके से मिले सामान और कपड़ों की फॉरेंसिक जांच की जा रही
घटनास्थल से मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों नरकंकाल जंगल से बरामद किए गए हैं। कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर पहचान की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
Source link
रीवा में नाबालिग लड़का-लड़की का नरकंकाल मिला:वेलेंटाइन डे के दिन लापता हुए थे, कपड़ों से हुई पहचान














Leave a Reply