![]()
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शैलिव्रेशन होटल के सामने तेज रफ्तार बालू से भरे ट्रैक्टर और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया, जबकि सवारियों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे गुप्ता बस (MP16P1099) छतरपुर से हरपालपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक के पीछे तेज रफ्तार से चल रहा बालू से भरा ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से ओवरटेक करते हुए अचानक बस के सामने आ गया। बस चालक ने बचाने की कोशिश की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक अपनी साइड में नियंत्रित गति से वाहन चला रहा था और रास्ते में सवारियां उतारने-चढ़ाने का काम भी कर रहा था। अचानक सामने ट्रैक्टर आने पर चालक ने बस को साइड में लेने की कोशिश की, लेकिन तब तक जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में टूट गया। वहीं बस सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामूली रूप से घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर का तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से चलना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बस की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हुए:छतरपुर के नौगांव में बालू भरे ट्रैक्टर से भिड़ी यात्री बस, मकान में घुसी














Leave a Reply