![]()
रायबरेली पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और बिक्री गिरोह का खुलासा करते हुए चार महिलाओं समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 9 माह के एक शिशु को बरामद किया है। साथ ही एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की एक महिला ने थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई। महिला 12 मई को पति से नाराज होकर दिल्ली से लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंची थी। अगले दिन वह त्रिवेणी एक्सप्रेस से अपने मायके सिंगरौली जा रही थी। यात्रा के दौरान ट्रेन में मिले एक महिला और पुरुष ने बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में लिया और रायबरेली स्टेशन पर मौका पाकर 9 माह के शिशु को लेकर फरार हो गए। संगठित बच्चा चोरी और बिक्री गिरोह पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ी तो एक संगठित बच्चा चोरी और बिक्री गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह अस्पतालों और आशा बहुओं के जरिए निसंतान दंपत्तियों की जानकारी जुटाता था और फिर नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था। रेलवे कॉलोनी के पास से आरोपी गिरफ्तार संयुक्त पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी पानी की टंकी के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया शिशु और सफेद रंग की हुंडई वेन्यू कार भी बरामद की है। गिरोह के सदस्यों की पहचान वहीं गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार दास निवासी अररिया (बिहार), सुमित कुमार निवासी रामपुर, संजय कुमार निवासी मुरादाबाद, हरीश चंद्र निवासी अमरोहा, रेशमा निवासी अररिया, किरणजीत कौर निवासी उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), बबीता सैनी, अर्चना सिंह और ब्रह्मपाल सिंह निवासी मुरादाबाद शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, अन्य संभावित मामलों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
Source link
रायबरेली में अंतरराज्यीय बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश:4 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार और 9 माह का बच्चा बरामद














Leave a Reply