![]()
प्रयागराज में माफिया अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर इरफान(45) की हत्या का मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर उसने सरेंडर कर दिया। 50 हजार का यह इनामी इरफान हत्याकांड में आठ अप्रैल से फरार चल रहा था। 2016 में मर्डर में हुआ था नामजद जिस मामले में दुर्रानी ने सरेंडर किया वह धूमनगंज में 2016 में हुई हत्या का केस है। इसमें वह माफिया अतीक के शार्प शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता के साथ नामजद था। उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। 2018 में उसे जमानत मिल गई थी। इसी मामले में उसके खिलाफ वारंट हुआ था, जिसमें बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इरफान हत्याकांड में उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। प्रयागराज पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में खाक छान रही थीं। इनमें एसओजी की तीन टीमें भी शामिल रहीं। हालांकि उसने सभी टीमों को चकमा दे दिया। माफिया अतीक अहमद का कुख्यात शूटर रहा यह गैंगस्टर रील बनाने का शौकीन है और उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेरों रील वीडियो पोस्ट कर रखे थे। हत्याकांड के एक दिन बाद यानी नौ अप्रैल तक उसका अकाउंट एक्टिव था लेकिन इसके बाद इसे डिलीट कर दिया गया था। कुख्यात शूटर तोता की तस्वीर लगाकर बनाई रील
इनमें से एक रील भी सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि इस अकाउंट पर उसने कई पोस्ट किए। डिलीट किए जाने से पहले इस पर आठ रील वीडियो भी मौजूद थे। इन सभी रील में उसने बॉलीवुड मूवीज व वेब सिरीज के डॉयलॉग भी लगाए थे। इन रील में से एक में उसने अतीक अहमद के कुख्यात शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता के साथ अपनी फोटो लगाई थी और फोटो पर लिखा था aayenge ek din, Wait watch। IS-227 का सक्रिय सदस्य
अतीक के आईएस-227 गैंग का सक्रिय मेंबर आसिफ माफिया भाइयों के सबसे खास शूटरों में गिना जाता था। उसकी बहन समेत दो अन्य आरोपी भी इस मामले में अब तक गिरफ्त से दूर हैं। भाई ने मारी थी गोली, भेजा जा चुका है जेल इस मामले में आसिफ दुर्रानी के भाई राशिद को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि उसने ही प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि जिस जगह प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई, उससे कुछ दूर पर ही आसिफ अपने एक साथी के साथ बाइक पर खड़ा था। इस मामले में राशिद समेत पांच आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। अब तक पिस्टल नहीं बरामद कर पाए
इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तो नहीं ही हो पाई, अब तक हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद नहीं की जा सकी है। पुलिस का कहना है कि जेल भेजे जाने से पहले राशिद ने पूछताछ में बताया था कि पिस्टल आसिफ के पास है। अब पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद करने का प्रयास करेगी। अब पूरा मामला जानिए
करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर इरफान की आठ अप्रैल की शाम 6:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह चाय पीने गया था तभी दो बाइक से आए चार शूटरों ने उस पर हमला किया। इरफान माफिया अतीक के भाई अशरफ का गनर रह चुका था। परिजनों की तहरीर पर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाने के आरोप में अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी व राशिद दुर्रानी को नामजद किया गया। जबकि अन्य अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। बाद में इसमें विवेचना के दौरान पांच और नाम सामने आए।
Source link
अतीक का इनामी शूटर जमानत तोड़वाकर जेल गया:प्रयागराज में पुराने केस में किया सरेंडर, प्रॉपर्टी डीलर मर्डर में था वांटेड














Leave a Reply