मेरठ में महिला दरोगा को परेशान करने वाला युवक:गिरफ्तार, शांतिभंग में भेजा जेल




मेरठ के सिविल लाइन थाने में तैनात एक महिला दरोगा को परेशान करने का मामला सामने आया है। एक युवक को लगातार तीन दिनों तक थाने के आसपास घूमने और अलग-अलग बहाने बनाकर संपर्क करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसे शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले एक महिला ने इसी युवक के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए युवक को थाने बुलाया गया था। आरोप है कि पूछताछ के बाद युवक महिला दरोगा को लेकर असामान्य व्यवहार करने लगा और बार-बार थाने के आसपास मंडराने लगा। बताया गया कि युवक कभी शिकायत दर्ज कराने तो कभी जानकारी लेने के बहाने थाने पहुंच जाता था। उसकी हरकतों को देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। महिला दरोगा ने भी युवक की गतिविधियों पर आपत्ति जताई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थाने में पूछताछ के दौरान युवक की बातचीत और व्यवहार संदिग्ध पाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा था। फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर आरोपी का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है। पुलिस अब युवक के परिवार और उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है। वहीं, थाने के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *