![]()
मिर्जापुर में भीषण गर्मी के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने जनसेवा अभियान चलाया। दिव्यांश अवस्थी ने अपने साथियों श्रेयश पांडेय और प्रियांशु विश्वकर्मा के साथ मिलकर नगर में जरूरतमंद लोगों को गमछे वितरित किए। इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों और श्रमिकों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को तेज धूप से बचाव के उपाय भी बताए गए। छात्र नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को गमछे या कपड़े से ढंककर रखें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। उन्होंने लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। दिव्यांश अवस्थी ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना युवाओं का सबसे बड़ा कर्तव्य है और जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची सेवा है। वहीं, श्रेयश पांडेय और प्रियांशु विश्वकर्मा ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। युवाओं द्वारा चलाए गए इस जनसेवा अभियान की नगर में सराहना हुई, और लोगों ने इसे मानवता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बताया।
Source link
मिर्जापुर में छात्र नेताओं ने बांटे गमछे:श्रमिकों, राहगीरों को धूप से बचने के लिए किया जागरूक















Leave a Reply