![]()
बुरहानपुर नगर निगम ने शनवारा रोड स्थित आरको ट्रांसपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने अहमदाबाद से आई तीन क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। यह कार्रवाई सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद शहर में इसके कारोबार के जारी रहने के बीच की गई। सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर निगम की टीम ने ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। ट्रांसपोर्ट संचालक पर 20 हजार का जुर्माना नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट संचालक पर 20 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया है। साथ ही जब्त की गई पॉलीथिन को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रही नगर निगम नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सिंगल यूज पॉलीथिन के भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील भी की है।
Source link
बुरहानपुर में 3 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त:नगर निगम ने आरको ट्रांसपोर्ट पर लगाया 20 हजार जुर्माना











Leave a Reply