![]()
नरसिंहपुर जिले के ग्राम घाट बम्होरी में बुधवार को पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान एक परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी और हंसिए से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम घाट बम्होरी निवासी सुनील पुरी गोस्वामी और भरत गिरी गोस्वामी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। बुधवार को सुनील पुरी अपने परिवार के साथ खेत पर मूंग की फसल काट रहे थे। इसी दौरान भरत गिरी वहां पहुंचा और सुनील से अपने उधार दिए गए पैसे वापस मांगे। कहासुनी से हुई शुरुआत सुनील के भाई हेमंत पुरी ने इस बातचीत में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि भरत गिरी पर उसके भी पैसे बकाया हैं, इसलिए वह अभी पैसे नहीं देगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते उग्र विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी भरत गिरी के साथ उसके परिवार के सदस्य चरणगिरी, राहुल गिरी और लक्ष्मण गिरी भी कुल्हाड़ी व हंसिया लेकर खेत पर आ गए। उन्होंने आते ही सुनील पुरी पर लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बेटों को पिटता देख पहुंची थी मां सुनील को पिटता देख उसके बड़े भाई हेमंत पुरी और 55 वर्षीय मां सविता गोस्वामी बीच-बचाव करने पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी कुल्हाड़ी और हंसिए से प्राणघातक हमला किया, जिससे मां और दोनों बेटों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस टीम ने तीनों घायलों सविता गोस्वामी (55), हेमंत पुरी गोस्वामी (35) और सुनील पुरी गोस्वामी (30) को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
Source link
मां और दो बेटों पर कुल्हाड़ी-हंसिए से हमला:बच्चों को पिटता देख पहुंची थी महिला, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद













Leave a Reply