सहारनपुर में आज लेखपाल मुख्य परीक्षा:24 केंद्रों पर 10 से 12 बजे तक होगा एग्जाम




उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से लेखपाल मुख्य परीक्षा आज गुरुवार को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में कराई जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शीतल पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, हेल्थ बैंड समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, आईडी कार्ड और पेन के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने नकल या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था रहेगी ताकि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ट्रैफिक पुलिस को शहर में जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक पुलिस सुरक्षा में पहुंचाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। होटल, धर्मशाला और ई-रिक्शा संचालन पर भी निगरानी रखी जाएगी ताकि परीक्षार्थियों से अधिक किराया न वसूला जाए। इन सेंटरों पर होगी परीक्षा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *