One accused arrested for theft of Rs 2.30 lakh


महासमुंद | सांकरा पुलिस ने एक सूने मकान में हुई चोरी के मामले को 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने न केवल शातिर आरोपी को दबोचा, बल्कि उसके पास से चोरी की गई शत-प्रतिशत रकम भी बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

.

पुलिस ने बताया कि 18 मई को प्रार्थी देवेंद्र जोशी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 16 मई की रात को उसके घर में एक बड़ी चोरी हो गई। देवेंद्र ने अटल आवास, केसीसी लोन और धान बिक्री की रकम से घर बनाने के लिए 2.30 लाख रुपए नगद जोड़कर घर की पेटी में रखे थे, जिसे कोई अज्ञात चोर पार कर ले गया था।

सांकरा पुलिस ने तत्काल धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने शिशुपाल धुवल (42), निवासी सावित्रीपुर को हिरासत में लिया। शुरुआत में आरोपी पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा और मनगढ़ंत कहानियां सुनाता रहा। पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी शिशुपाल टूट गया और उसने 16 मई की रात चोरी कबूल की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *