उज्जैन | देवास रोड स्थित तरणताल (स्वीमिंग पूल) बुधवार को सफाई और मेंटेनेंस कार्य के चलते एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। तरणताल में रोजाना बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और खिलाड़ी तैराकी के लिए पहुंचे, लेकिन सूचना दिए बगैर अचानक बंद रहने से कई लोगों को उल्टे पैर लौटना पड़ा। प्रबंधन के अनुसार पूल के पानी की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पूल को एक दिन के लिए बंद रखा गया। खिलाड़ियों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए फिल्ट्रेशन सिस्टम, पानी की जांच और सफाई जरूरी होती है। स्वीमिंग पूल प्रभारी जितेंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि स्वीमिंग पूल के अंदर धूल के कण बढ़ रहे थे, उसे साफ करने के लिए एक दिन पूल बंद करना पड़ा। पूल का गुरुवार सुबह से नियमित तौर पर संचालन शुरू होगा।
Source link
बिना सूचना के तरणताल सफाई के लिए किया बंद










Leave a Reply