सागर| श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर जिला स्तरीय पाक्षिक अधिवेशन एवं पंचमी कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को शाम 7 बजे से सभा भवन, भूतेश्वर महादेव मंदिर के सामने किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम एवं भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना, संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ एवं हरे राम कीर्तन होगा। इसके बाद सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। सभा ने सभी स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग देने की अपील की है।
Source link
प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा का पंचमी अधिवेशन आज











Leave a Reply