ब्राह्मी संभाग ने देहदान करने वाले परिवार का सम्मान किया




सागर| अखिल भारतवर्षीय दिगंबर महिला परिषद की ब्राह्मी संभाग इकाई ने देहदान करने वाले एक परिवार का सम्मान किया। सागर निवासी पंकज सिंघई ने अपनी मां किरण सिंघई का नेत्रदान और देहदान बीएमसी में कराया। परिवार ने कुल 11 देहदान करने का संकल्प लिया है। इनमें से तीन देहदान अब तक हो चुके हैं। पहले पिता और ताऊ का देहदान कराया गया था। अब मां का देहदान किया गया। परिषद ने ऐसे परिवार के योगदान को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में सह सचिव आशा सेठ और शाखा अध्यक्ष मीनल जैन लंबरदार भी मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *