ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया स्टीयरिंग में ही फंस गया चालक, भर्ती



भास्कर न्यूज | कलंगपुर गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम खलारी स्थित शासकीय आईटीआई के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही खाली हाईवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 1894 जगदलपुर से चावल भरकर आ रहा था। इसी दौरान सामने से धमतरी की ओर रेत भरने जा रही खाली हाईवा क्रमांक सीजी 04 जी 6585 से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस और एम्बुलेंस कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को स्टेयरिंग में फंसे हालत से बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुंडरदेही पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *