Security & Supervisor Recruitment Begins June 2026


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर आया है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा जिले के सभी विकास खंड परिसरों में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और जीटीओ ऑफिसर ग्रेड के पदों पर भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत की जाएगी।

जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित शिविर में शामिल हो सकते हैं। ब्लॉकवार तिथियों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 1 और 2 जून 2026 को गौरीगंज व शाहगढ़ ब्लॉक में, 3 और 4 जून को अमेठी व संग्रामपुर ब्लॉक में, तथा 5 और 6 जून को भादर व भेटुआ ब्लॉक में शिविर लगेंगे।

इसके अतिरिक्त, 8 और 9 जून को मुसाफिरखाना व जगदीशपुर, 10 और 11 जून को जामो व सिंहपुर, 12 से 15 जून तक बहादुरपुर व तिलोई, और 16 जून को बाजार शुकुल ब्लॉक में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय और भर्ती अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षित कर भारत और विदेशों में सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है। सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी की लंबाई 167.5 सेंटीमीटर, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर, उम्र 19 से 40 वर्ष, वजन 56 से 90 किलोग्राम और योग्यता हाईस्कूल पास होनी चाहिए। सुपरवाइजर पद के लिए इंटर पास, लंबाई 170 सेंटीमीटर और उम्र 19 से 40 वर्ष अनिवार्य है।

चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 350 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके बाद उन्हें जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुड़गांव सहित प्रमुख शहरों में होटल, मंदिर, रेलवे, मेट्रो और अस्पतालों में स्थायी तैनाती दी जाएगी। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7054726330, 7800406043, 8957008937 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *