![]()
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र से गायब नाबालिग को पुलिस ने खोज लिया है। उसका अपहरण और रेप करने वाले आरोपी और उसकी मदद करने वाले दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसे बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि SP हितिका वासल के निर्देशन में महिला और नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर चलाई जा रही मुहिम के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवपुरी जिले के मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एएसपी मानसिंह ठाकुर और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा की टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को एक पिता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 18 अप्रैल से अचानक लापता है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 181/26 पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। एक दिन पहले नाबालिग को दिल्ली के लालकिला क्षेत्र से बरामद कर लिया लिया। गुना लाने के बाद जब पीड़िता की काउंसलिंग की गई और महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज हुए, तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि शिवपुरी जिले के कोलारस का रहने वाला चित्रांश ओझा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था और उसने उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। पीड़ित ने यह भी खुलासा किया कि इस पूरी वारदात में चित्रांश के दोस्त अंशुल तोमर ने उसकी लगातार मदद की थी। बयानों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण में धारा 142, 64(2)(द्व) बीएनएस और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी चित्रांश(19) पुत्र स्व काशीराम ओझा निवासी ग्राम अटरुनी (हाल कोलारस, शिवपुरी) और उसके सहयोगी दोस्त अंशुल (20) पुत्र मलखान सिंह तोमर निवासी गौड़ मोहल्ला कोलारस को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Source link
गुना में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाकर किया गलत काम; मदद करने वाला दोस्त भी पकड़ाया














Leave a Reply