भास्कर न्यूज | बालोद पाररास ओवरब्रिज प्रोजेक्ट के तहत दो सप्ताह में वन विभाग ने बालोद-डौंडीलोहारा-रा जनांदगांव मुख्य मार्ग के दोनों किनारे 85 पेड़ों की कटाई की है। कुल 188 पेड़ों को काटने के लिए चिह्नांकित किया गया है लेकिन कब तक यह काम पूरा हो पाएगा। इस पर संशय की स्थिति है। दरअसल वन विभाग के अफसरों का कहना हैं कि जब तक बिजली बंद नहीं होगी, सभी चिह्नांकित पेड़ों की कटाई नहीं कर पाएंगे। बिजली चालू अवस्था में पेड़ की कटाई से जान का खतरा है। वहीं गर्मी व उमस की वजह से पाररास व बालोद के लोगों ने विद्युत विभाग (सीएसईबी) से अफसरों से बिजली सप्लाई चालू रखने की मांग किया है। इस संबंध में अब तक विभागीय अफसरों से मुलाकात, चर्चा का दौर जारी हैं। वन विभाग के एसडीओ केएल साहू ने बताया कि 2-3 दिन जब बिजली बंद रही तब ज्यादा पेड़ों की कटाई हुई। अभी गर्मी व उमस बढ़ने की वजह से लोगों ने बिजली सप्लाई पहले की तरह चालू रखने की मांग किया है। इस वजह से कटाई कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि गर्मी व उमस की वजह से जनहित में ऐसा हो रहा हैं। कटाई के लिए मंजूरी फिर भी चुनौती बरकरार ही है वन विभाग के अनुसार पाररास के गणेश मंदिर से लेकर एलआईसी ऑफिस के पास सामने मुख्य मार्ग के दोनांे किनारे 188 पेड़ों की कटाई के लिए राज्य सरकार व राजस्व विभाग ने मंजूरी दी है। मंजूरी मिलने के बाद दावा किया गया था कि एक माह में 188 पेड़ों की कटाई होगी लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि विभागीय अफसर भी कुछ बता नहीं पा रहे है। कटाई की शुरुआत 6 मई से हुई है। इस लिहाज से दो सप्ताह गुजर चुके है। ऐसे में जून के पहले सप्ताह तक 100 से ज्यादा पेड़ों की कटाई करवाना चुनौती बनी हुई है।
Source link
दो हफ्ते में 188 में से 85 पेड़ काटे, अब बिजली का रोड़ा












Leave a Reply