![]()
चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जिला टास्क फोर्स के द्वारा अवैध उत्खनन कारियो पर जिले भर में कार्यवाही की जा रही है। दिमनी थाना पुलिस ने आज चम्बल नदी के बघ पुरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन करते एक लोडर जब्त किया है पुलिस को देख आरोपी चालक लोडर छोड़ भाग गया। पुलिस लोडर को जब्त करते हुए थाने ले आई। एक लोडर जब्त दिमनी थाना क्षेत्र के चंबल नदी के बघ पुरा घाट पर एक लोडर बिना नम्बर जिसका इंजन नम्बर PY3029U 134203 एवं चेसिज नंबर 1PY5310ETTC 072824 था वह घाट पर अवैध रेत उत्खनन कर रहा था तभी पुलिस को सूचना मिली तो घाट पर दिमनी पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देख लोडर चालक लोडर छोड़ भाग गया। पुलिस ने लोडर को जब्त कर लिया ओर मामला दर्ज कर लिया है। राजसात की कार्रवाई डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया के अनुसार चंबल नदी के बघ पुरा घाट पर अवैध उत्खनन की खबर मिली थी पुलिस टीम वहां पहुंची तो चालक लोडर चला रहा था पुलिस को देख भाग गया। लोडर को जब्त किया गया है राजसात की कार्यवाही की जा रहिए है चालक की भी पहचान में पुलिस जुटी है।
Source link
मुरैना में अवैध रेत उत्खनन करते लोडर जब्त:चंबल नदी के बघ पुरा घाट से हो रही थी चोरी, चालक फरार














Leave a Reply