छतरपुर में जनगणना ड्यूटी पर नशे में मिले हेडमास्टर:सड़क किनारे पड़े शिक्षक का VIDEO; ग्रामीणों का आरोप- अक्सर शराब पीकर आते हैं स्कूल




छतरपुर जिले के लवकुशनगर में एक सरकारी शिक्षक का शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाली अक्टोहा प्राथमिक कन्या पाठशाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण अहिरवार उर्फ कारेलाल शनिवार को जनगणना ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े मिले। ग्रामीणों ने इस हालत में शिक्षक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अक्सर शराब के नशे में ही स्कूल पहुंचते हैं। शिक्षक के इस रवैये से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लगातार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शिक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी कई बार मौखिक रूप से शिकायतें की हैं। इस मामले से जुड़ा एक शिकायत पत्र भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बताई है। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
गांव की गलियों में अत्यधिक नशे की हालत में पड़े शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। ग्रामीण चाहते हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएं। फिलहाल, इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *