छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हीट-वेव का अलर्ट:सेंट्रल पार्ट में लू चलेगी, बिलासपुर में तापमान 45 डिग्री के पार, बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस




छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सेंट्रल पार्ट (मध्य भाग) में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी है। हालांकि, इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और बीते 24 घंटों में भी अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। इस बीच, 45 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

दो दिन हीटवेव चलेगी मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। कई इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। रायपुर का मौसम आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी मध्य छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं, लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *