Barwani Collector Promotes Organic Farming, HDPS Tech; Praises Farmers


बड़वानी में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक व वैज्ञानिक पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रात्रि चौपाल एवं कृषक संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजपुर के ग्राम सांगवी में आयोजित इस कार्यक्रम में क

.

कलेक्टर ने किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाने पर विशेष बल दिया, जिसका उद्देश्य आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण व भूमि के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कपास की अधिक पैदावार के लिए ‘हाई डेंसिटी प्लांटिंग सिस्टम’ (HDPS) तकनीक, खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली, सौर ऊर्जा हेतु प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना और जल संरक्षण की महत्ता पर भी मार्गदर्शन दिया।

सांगवी में रात्रि चौपाल में कलेक्टर जयति सिंह ग्रामीण कृषकों से संवाद किया।

सांगवी में रात्रि चौपाल में कलेक्टर जयति सिंह ग्रामीण कृषकों से संवाद किया।

जैविक खेती पर जोर दिया गया

इसके अतिरिक्त, किसानों को अतिरिक्त आय के साधन के रूप में मुर्गी व बकरीपालन (पशुपालन) जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। चौपाल के दौरान, कलेक्टर जयति सिंह ने क्षेत्र की प्रगतिशील महिला कृषक अनीता वास्केल की ओर से संचालित ‘बायो-रिसोर्स सेंटर’ का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक खेती के संवर्धन में किए जा रहे उनके सराहनीय कार्यों व प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सांगवी की महिला किसान अनीता से चर्चा करते हुए कलेक्टर जयति सिंह।

सांगवी की महिला किसान अनीता से चर्चा करते हुए कलेक्टर जयति सिंह।

किसानों ने जैविक खेती के सफल अनुभव साझा किए

इसी कड़ी में, एक अन्य जागरूक और प्रगतिशील कृषक घमण्डी भाई ने भी अपने कृषि अनुभवों को साझा किया। उन्होंने जैविक खेती के आर्थिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पद्धति में किसान पारंपरिक बाजार पर निर्भर रहने के बजाय अपनी उपज का दाम स्वयं तय कर सकता है।

घमण्डी भाई ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में एक ‘पोषण वाटिका’ बनाई है, जिसे 7 खंडों में विभाजित कर वे जैविक तरीके से विभिन्न पौष्टिक सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने केंचुआ खाद, वर्मी वॉश और जैविक खाद के बारे में भी जानकारी दी।

कलेक्टर ने इन दोनों प्रगतिशील किसानों के नवाचारों की सराहना की और अन्य ग्रामीणों को भी इनसे प्रेरणा लेकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *