![]()
बाराबंकी के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में एक बीटेक छात्र पर हॉस्टल में घुसकर हमला किया गया है। आरोप है कि कुछ छात्रों ने लोहे की रॉड से हमला कर छात्र का सिर फोड़ दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित छात्र की पहचान कानपुर निवासी रवि के रूप में हुई है। रवि वर्तमान में लखनऊ के मटियारी इलाके में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। रवि ने आरोप लगाया है कि बीटेक के छात्र यश साहू, निखिल द्विवेदी और आयुष कटारिया हॉस्टल में जबरन घुस आए और उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। माती कोतवाली के अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
Source link
बाराबंकी की SRMU यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल:हॉस्टल में घुसकर छात्र को लोहे की रॉड से पीटा, सिर में चोट














Leave a Reply