Gonda UPSSSC Lekhpal Main Exam: 4920 Appear


गोंडा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से बुधवार को लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में कुल 4920 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।

परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अभ्यर्थियों को तीन स्तरीय सघन चेकिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति मिली। भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की बोतलों से रैपर हटाकर ही अंदर ले जाने की अनुमति दी गई।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा ड्यूटी में 200 कक्ष निरीक्षक, 50 से अधिक सब इंस्पेक्टर, 200 से ज्यादा कांस्टेबल और 200 से अधिक महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है।

LIU और STF भी रख रही नजर

परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) और यूपी एसटीएफ की टीमें भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल से सख्ती से रोका गया है।

गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम

भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *